ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो सटोरियों को पकड़ा, 60 लाख रुपय का हिसाब किताब मिला
ग्वालियर. ऑनलाइन आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे दो सटोरियों को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ा है पकड़े गए सटोरियों से पुलिस ने तीन सौ रुपए नगद 1 मोबाइल और 60 लाख रुपए के सट्टे का लेखा-जोखा मिला है सटोरिया एक लाइन पर कई ग्राहकों से सट्टा लगवा रहे थे फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस सटोरियों से पूछताछ में जुटी
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र मंदाकिनी गार्डन के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में रोड पर खड़े होकर दो सटोरिए ऑनलाइन आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे है सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मुरार थाने की टीम बनाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवा रहे 2 सटोरियों को पकड़ा है पकड़े गए सटोरिए कोलकाता नाइट राइडर और सनराइजर हैदराबाद के बीच हो रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे पकड़े गए सटोरिया के पास से 1 मोबाइल 300 रुपए नगद सहित 60 लाख रुपए से अधिक सट्टे के हिसाब किताब का लेखा-जोखा मिला है। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रोहित कुशवाह उर्फ राजा पुत्र मांगीलाल कुशवाह व अमर कुशवाह पुत्र मांगीलाल कुशवाह निवासी सनग्लो स्कूल के सामने बीरपुर गिरवाई का रहने वाले बताए गए पुलिस ने पकड़े गए दोनों सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सट्टा खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
