जम्मू-कश्मीर में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, फायरिंग में नागरिक की मौत
जम्मू.कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार दोपहर सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ। फायरिंग के दौरान एक नागरिक की मौत हो गई। CRPF और SOG की टीम पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान आतंकवादी पास के जंगलों में भाग गए। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबल का एक जवान और नागरिक फायरिंग में घायल हुए हैं। वहीं, घायल सिविलियन की मौत हो गई है।
