जेएएच का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, ग्वालियर में 3 पॉजिटिव केस मिले

ग्वालियर. लगातार चौथे दिन भी मरीज मिले है। सोमवार को ग्वालियर में एक डॉक्टर सहित 2 कोरोना संक्रमित मिले और भिड़ में चार मरीज मिले है। इसमें जेएएच के आईसीयू में ड्यूटी करने वाला एक और डॉक्टर शामिल है इसके पहले 8 मई को आईसीयू का ही एक डॉक्टर संक्रमित हुआ था। अब ग्वालियर में संक्रमितों की संख्या 34 तक पहुंच गई है इसमें से 26 का इलाज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। भिंड में अब मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग में कुल 72 केस हो गए है इसमें से 28 स्वस्थ हो चुके है।
दिल्ली से आया परिवार पॉजिटिव मिला
9 मई को बंधागांव के एक परिवार के 6 सदस्य दिल्ली से कार द्वारा ग्वालियर पहुंचे थे और सभी ने जिला अस्पताल में सैंपल करवाया था लेकिन जांच रिपोर्ट में देवर-भाभी पॉजिटिव निकले और बाकी घर के तीन सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मेडिसिन आईसीयू के 2 जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले
पिछले तीन दिन में जेएएच के मेडिसिन आईसीयू के दो जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिल चुके है। प्रथम वर्ष का जूनियर डॉक्टर 29 अप्रैल से 7 मई तक आईसीयू में ड्यूटी दे रह था। इससे पहले कोल्ड ओपीडी में 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ड्यूटी दे चुका था। 8 मई को उसकी तबीयत खराब हुई तो ड्यूटी पर नहीं आया इधर उसके साथी डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से आईसीयू 8 मई की रात को बंद कर दिया था। डॉक्टर ने 9 मई को अपना सैंपल दिया और आमखों स्थित किराए के मकान में वह होम क्वारंटाइन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *