पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बातचीत जारी, लोग घर जाना चाहते हैं, संक्रमण गांवों तक न पहुंचे, सबसे बड़ी चुनौती
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी की राज्यों की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गयी है। पीएम मुख्यमंत्रियों से वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं। बैठक में पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बैठक 6 से 7 घंटे चलेगी। बैठकमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका दिया जायेगा। सभी मुख्यमंत्री पीएम के सामने अपनी बात विस्तार से रख सकते हैं।
राज्य आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें-केन्द्र
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव से बात की थी। गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियों चालू करने पर जोर देना चाहिये। सरकार प्रवासियों के लिये श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें अधिक से अधिक सहयोग करें और वन्दे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें।
तीन बार हो चुका लॉकडाउन
पीएम मोदी ने सबसे पहले 25 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान किया था। पहला लॉकडाउन 21 दिन के लिये लगाया गया था। इसे 14 अप्रैल को समाप्त होना था। इसके बाद लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया था। 3 मई को खत्म हो रहा लॉकडाउन को फिर से 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई को लॉकडाउन खत्म होगा।
सोमवार को मोदी ने 51 दिनों में पांचवीं बार वीडियों कॉफ्रेंसिंग की। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ 4 बार वीडियों कॉफ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11 और 27 अप्रैल को भी वीडियों कॉफ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।
