वैक्सीन कंपनियों ने घटाए बूस्टर डोज के दाम
नई दिल्ली. देश में 18 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए 10 अप्रैल से बूस्टर डोज (Booster Dose) लगने की शुरुआत होने वाली है। लोग अपने नजदीकी प्राइवेट अस्पतालों में जाकर यह डोज लगवा सकेंगे। इससे एक दिन पहले बूस्टर डोज बनाने वाली दोनों देसी कंपनियों ने कीमतों में कमी को लेकर बड़ी घोषणा की।
कोविशील्ड की बूस्टर डोज के घटे दाम
SII के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करके कहा, ‘हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोविशील्ड बूस्टर डोज (Booster Dose) की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति डोज कर दी है। हम सभी 18+ वाले लोगों के लिए एहतियाती डोज लगाने के सरकार के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं।
60+ वालों को फ्री में लग रही बूस्टर डोज
60 साल से ऊपर के लोगों, हेल्थ वर्कर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए बूस्टर डोज लगाए जाने का अभियान पहले से चल रहा है। उन्हें यह डोज सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगाई जा रही है। अब सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।
