थाने में पत्रकार के कपड़े उतारने पर TI-SI लाइन अटैच

सीधी. भाजपा विधायक के खिलाफ खबरें लिखने पर पत्रकार को थाने में बंद करने और कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सीधी पुलिस सवालों के घेरे में है। पुलिसकर्मियों ने अर्धनग्न कर फोटो खीचें और उन्हें वायरल कर दिया। फोटो में पत्रकार कनिष्क तिवारी सहित 9 युवक अंडरवियर में नजर आ रहे है। सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी मनोज सोनी और एक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया गया है। मामले की जांच के लिए एएसपी को जिम्मेदारी दी गई है।

पीडि़त पत्रकार कनिष्क तिवारी ने बताया कि वे शनिवार शाम को कोतवाली के बाहर रंगकर्मी नीरज कंदेर की रिहाई और सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की खबर कवर करने गए थे तभी पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ उन्हें भी थाने ले गए। आरोप है कि सामाजिक मुद्दों को लेकर कई बार खबरों के माध्यम से उन्होंने विधायक को घेरा था इसलिए पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। वहां लेकर पुलिसकर्मियों ने मेरे और प्रदर्शन करने वाले 8 लोगों के कपड़े उतरवाकर फोटो खीचंे और उन्हें वायरल कर दिया।

कनष्कि ने आरोप लगाया कि कोतवाली में थाना प्रभारी मनोज सोनी ने कहा कि तू और खबर चलाएगा विधायक की, अगर फिर दोबारा तूने ऐसा किया तो तेरे साथ ऐसा ही सलूक किया जाएगा। फोटो में दिख रहे युवक का आरोप है कि अमिलिया के थाना प्रभारी ने अपने मोबाइल से फोटो खींचे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *