MP में ग्रेजुएशन लेवल पर सेकेंड ईयर में पढ़ाई जाएगी गीता

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रेजुएशन लेवल पर सेकेंड ईयर में भगवद गीता पढ़ाने की घोषणा की। वह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में युवा संसद संवाद में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। CM ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग योजना तैयार कर रहा है। ‘श्रीमद् भगवद् गीता का सामाजिक संदर्भ’ सब्जेक्ट पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीताजी अद्भुत हैं। गीताजी को आपने ढंग से समझ लिया तो तनाव से मुक्त रह सकते हैं। गीता कहती है- कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो। उन्होंने कहा कि स्नातक पहले वर्ष में रामायण शामिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *