ग्वालियर में 4 ठिकानों से 6 करोड़ रूपये सरकारी जमीन मुक्त कराई
ग्वालियर. अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सोमवार की सुबह से शाम तक शहर में अलग-अलग चार ठिकानों पर बुलडोजर चला। इस कार्यवाही के दौरान सिटी सेंटर एरिया में जिला प्रशासन ने 5 करोड़ 50 लाख रूपये मूल्य की सरकारी जमीन को कॉलोनाइजरों से मुक्त कराया गया। कॉलोनाइजरों ने इन जमीनों की बाउंड्रीवॉल करा रखी थी और इसे बेचने की फिराक में थे। इसके अलावा थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण प्रोजेक्ट के लिये बैरक लेन में एक बंगले के अगले हिस्से को तोड़ा गया, वहीं जिला पंचायत के नवीन कार्यालय कार्यालय के पास भी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गयी। नायब तहसीलदार महेशसिंह कुशवाह ने यह कार्यवाही 12 बजे से लेकर शााम 5 बजे तक इसे अंजाम दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि थाटीपुर और सिरोल में मकानों के अन्दर सामान रखा हुआ था। इसलिये सामान खाली करने के लिये 3 दिन का वक्त दिया गया और उसके बाद यह निर्माण तोड़े जायेंगे।
जिला पंचायत भवन सिरोल-12 बजे
जिला पंचायत भवन के लिए आवंटित जमीन में से लगभग 9 हजार वर्गफीट जमीन पर सुघर सिंह गुर्जरए राजेंद्र राणा और कदम जाटव ने अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है। सोमवार को टीम ने कदम सिंह का एक कमरा और मकान की बाउंड्री तोड़कर इन लोगों को 3 दिन की मोहलत सामान खाली करने के लिए दी है।
ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण- 2 बजे
थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के लिए खाली हुए बंगला नंबर ई.2 को तोड़ने टीम पहुंची। इसके पिछले हिस्से में चौकीदार नरेश बाथम परिवार के साथ रहता मिला। नायब तहसीलदार कुशवाह ने इस परिवार को 3 दिन की मोहलत दी। उसके बाद बंगले की बाउंड्री व कमरों के अगले हिस्से को बुलडोजर से तुड़वा दिया गया।
सचिन तेंदुलकर मार्ग -राजेश जैन की मल्टी-4 बजे
इस रोड पर कॉलोनाइजर राजकुमार कटारे ने 17ए500 वर्गफीट सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री बना ली थी। प्रशासन की टीम ने ये बाउंड्री तोड़ी और जमीन को कब्जे में लिया। जमीन की कीमत लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए बताई गई है। यहां कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉट बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी।
