शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली
जम्मू कश्मीर. आतंकी गतिविधियों में आज फिर तेजी देखी गई, सोमवार शाम शोपियां में रहने वाले एक कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने गोली मार दी जिसके बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये पिछले 30 सालों से शोपियां में रह रहे है और स्थानीय कारोबारी है। इससे पहले श्रीनगर के मैसूमा इलाके में आतंकवादियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक जवान की मौत हो गई, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मैसूमा मंे सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां चलाई जिसमें दो जवान घायल हो गए और दोनों को फौरन एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य का उपचार चल रहा है।
वहीं सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी किसी घर में छुपे हो सकते है। इससे पहले दिन में पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूर घायल हो गए थे। उधर, पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश जारी है। भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से बारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
