नूराबाद सड़क पर पुलिस की जीप पलटी, सड़क पर फैला था तेल, सिपाहियों को हल्की चोंटे आई
मुरैना. नूराबाद पुलिस की सरकारी गाड़ी बीती रात को पलट गयी। गाड़ी पलटने से उसमें सवार एक सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाहियों को मामूली चोटे आयी है। गाड़ी पलटने के बाद पुलिस ने रात में ही फायर ब्रिगेड को बुलवाया व सज्ञड़क पर पड़ा तेल साफ कराया। जिससे अन्य वाहन न पलटे। पुलिस के इस कदम की तारीफ की जा रही है।
आपको बता देंकि गिरगोनी गांव में गोली चलने की खबर मिलने पर नूराबाद थाने का पुलिस स्टाफ शासकीय जीप में सवार होकर गिरगोनी गांव की ओर चल दिया। अभी उनकी जीप-ग्वालियर-मुरैना हाइवै पर पहुंची ही थी कि चुरहेलागांव से थोड़ा आगे रोड पर गन्ने का चिकना पदार्थ या तेल फैला हुआ था। जैसे ही गाड़ी उस पर गुजरी तो वह 2-3 पलटी मार कर खेत के किनारे पलट गयी।
यह लोग हुए चोटिल
गाड़ी में उपनिरीक्षक जयपाल गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक मुन्नालाल, आरक्षक भूपेन्द्र, दीनदयाल व आरक्षक अशोक सवार थे। गाड़ी पलटने से सभी को हल्की चोटें आई हैं। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर आस-पास के गांव वाले दौड़ कर आ पहुंचे। सभी की मदद से गाड़ी को उठाया गया।
