BJP के 70+ फॉर्मूले पर MP भाजपा में खलबली

भोपाल. मध्य प्रदेश भाजपा के उम्रदराज नेता सत्ता का मोह छोड़ पाएंगे या नहीं। यह तो भविष्य तय करेगा लेकिन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का टिकट मिलना मुश्किल लग रहा है। पार्टी के कई नेता बीजेपी के 70 प्लस वाले फॉर्मूले में फिट नहीं है। लिहाजा उन्हें टिकट मिलने में दिक्कत आ सकती है। पार्टी इन्हें चुनावी मैदान में उतारने में हिचकिचा सकती है। हाल ही में विधानसभा के पूर्व स्पीकर सीतासरन शर्मा का एक बयान वायरल हुआ है। इसमें वे चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कहते दिख रहे है कि वो बंद कमरे में कहते है।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, दो कैबिनेट मंत्री और पार्टी के लगभग 13 विधायक अगले साल होने वाले चुनाव के दौरान 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे। पार्टी ने टिकट देने के लिए एक फॉर्मूला तय कर रखा है। इसके तहत 70 साल से अधिक की उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देने का मापदंड फिक्स है। ऐसे में PWD मंत्री गोपाल भार्गव और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बिसाहूलाल साहू भी टिकट के हकदार नहीं हैं। ये दोनों शिवराज सरकार की कैबिनेट में उम्रदराज मंत्री हैं। ये आगामी चुनाव में उतरने के लिए टिकट की मांग कर सकते हैं।

5 राज्यों के चुनाव में 70 प्लस का ट्रेंड
10 मार्च 2022 को जारी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि अब देश की राजनीति में 70 से ज्यादा उम्र के नेता तेजी से कम हो रहे हैं। 5 राज्यों की 690 विधानसभा सीटों के परिणामों में 70 से ज्यादा उम्र वाले सिर्फ 19 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *