महान आर्यमन सिंधिया GDCA के उपाध्यक्ष, संजय आहूजा सचिव बनाये गये

ग्वालियर. अखिरकार सिंधिया राज घराने की एक और पीढ़ी राजनीति में एंट्री की तैयारी में है। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। केन्द्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया को जीडीसीए (ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन) में उपाध्यक्ष बनाया गया है। खास बात यह है कि महानआर्यमन का किसी भी संस्था, संगठन में पहला पद है और इसके साथ ही उनके सार्वजनिक जीवन की शुरूआत हो गयी है। संभवतः जल्द ही वह राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं।
27 मार्च 2022 को जीडीसीए की वार्षिक आमसभा हुई थी, इसमें केन्द्रीय मंत्री और जीडीसीए अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच नयी कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी। अब नयी कार्यकारिणी को दिल्ली से हरी झण्डी मिल गयी है। रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गयी। जीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता अब नये अध्यक्ष होंगे। नयी कार्यकारिणी में महानआर्यमन सिंध्यिा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी त कवह एसोसियेशन के सदस्य थे और उनके साथ जीवाजी विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रहे डॉ. राजेन्द्रसिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है उनके अलावा उपाध्यक्ष रहे संजय आहूजा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वीरेन्द्र बापना को कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *