ट्रक को लेकर भाजपा नेता प्रीतम लोधी की हजीरा TI से हुई बहस, महिला को चांटा मारा

ग्वालियर. फाइनेंस ट्रक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी व BJP नेता प्रीतम लोधी और हजीरा थाना TI मनीष धाकड़ में तीखी बहस हो गई है। पूरा मामला एक ट्रक को लेकर है। भाजपा नेता के गांव में रहने वाले एक युवक ने यह ट्रक एक युवक से खरीदा था। फाइनेंस ट्रक को खरीद तो लिया, लेकिन किश्त भर रहा है न ही ट्रक वापस कर रहा है। जब पुलिस ट्रक को जब्त करने पहुंची तो युवक ट्रक को भाजपा नेता के खेत में रख गया। यहां पुलिस अफसर और भाजपा नेता में अच्छी बहस हुई है। जिसको VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। BJP नेता प्रीतम ने हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ पर ट्रक खरीदने वाले की पत्नी को चांटा मारने का आरोप लगाया है, जबकि टीआई ने आरोपों को सफेद झूठ कहा है। दोनों पक्ष अपने-अपने पास VIDEO िरकॉर्डिंग होने का दावा कर रहे हैं। पर थाना प्रभारी से नाराज भाजपा नेता ने उनकी शिकायत ऊपर अफसरों से की है। हालांकि विरोध के बाद पुलिस ट्रक तो ले आई है, लेकिन महिला से अभद्रता को लेकर भाजपा नेता का बेटा सोमवार से भूख हड़ताल कर रहा है।

यह है पूरा मामला
जलालपुर निवासी मनोज राजावत ने कुछ समय पहले हजीरा निवासी ह्रदेश जादौन से ट्रक खरीदा था। ट्रक फाइनेंस था तो खरीदते समय दोनों के बीच एग्रीमंेट हुआ था। मनोज ने ह्रदेश को 3.5 लाख रुपए नकद दिए थे और तय हुआ था कि अब आगे की किश्त वह भरेगा पर इसके बाद न तो उसने किश्त भरी न ही इंश्योरेंस कराया। इंश्योरेंस लैप्स होने पर नुकसान ह्रदेश का होता क्योंकि गाड़ी उसके ही नाम है। ऐसे में उसने मनोज से अपना ट्रक वापस मांगा या किश्त भरने के लिए कहा। कंपनी वाले उसे परेशान कर रहे थे। जब बात नहीं बनी तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस से की तो मनोज ने ट्रक को प्रीतम लोधी के घर जलालपुर खड़ा करा दिया। जब इसका पता पुलिस को चला तो पुलिस जलालपुर पहुंची और ट्रक को लाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध के चलते सफल नहीं हुई तो थाना प्रभारी मनीष धाकड़ खुद वहां पर पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। इसी बीच भाजपा नेता प्रीतम भी वहां पर पहुंच गए और थाना प्रभारी से उनकी बहस हुई। इस दौरान पुलिस और भाजपा नेता के पक्ष एक दूसरे का VIDEO शूट करते रहे। जिससे एक दूसरे पर आरोप लगें तो बचाव किया जा सके। हालांकि कुछ देर बाद मामले को रफादफा किया गया और पुलिस के थाने पहुंचते ही ट्रक को भी वहां रखवा दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *