शीतला मां 410 वर्ष पूर्व हुई थी विराजमान, मंदिर के चारो ओर शेरों का घेरा था, महंत गजाधर 7वीं पीढी कर रही है पूजा-महंत कमलसिंह

ग्वालियर. संवत्सर 1669 यानी कि 410 वर्ष पुरानी बात है महंत गजाधर बाबा गर्मियों के दिनों गाय चराने के लिये भिण्ड के गोहद के पास खरौआ गांव में हर वर्ष जाते थे और खरौआं गांव स्थित प्राचीन देवी के मंदिर में प्रतिदिन सुबह -शाम को गाय के दूध से मैया का अभिषेक करते थे यह परंपरा कई वर्षो से चला आ रही थी। मां बाबा गजाधर के सेवाभाव से प्रसन्न होकर मां कन्या रूप में प्रकट हुई और बोली मैं तेरे साथ चलूंगी। इस बात पर बाबा बोले मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। इसी बीच प्राचीन मंदिर का पुजारी को पता लगा तो वह शीतला माता के मंदिर के सामने जमीन पर आड़ा लैट गया और बोला मां मैं आपको नहीं जाने दूंगा। तो मैया मंदिर के पिछवाडे की खिड़की से तोड़कर निकली गजाधर बाबा से बोली चलो मैं आ रही हूं। सातऊ के घने जंगल में स्थित शीतला देवी का एक ऐसा मंदिर है जहां देवी अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर यहां आकर विराजमान हो गयी। ऐसा बताया जाता है कि घने जंगल की वजह यहां बहुत शेर रहा करते थे। इसके बावजूद मां के भक्तगण रोज उनकी पूजा अर्चना करते के लिये आते थे। इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि एक समय पूरे चम्बल इलाके में डकैतों का बोलबाला था लेकिन डकैतों ने इस इलाके में कभी लूटपाट नहीं की और न ही कभी श्रद्धालुओ की ओर देखा। डकैत भी मां के दरबार में अपनी प्रार्थना लेकर आते थे।
बाबा गजाधर अपनी गायों को लेकर ग्राम सातऊ के लिये चल दिये। मैया बोली जहां भी मेरा स्मरण करोगे मैं वही दर्शन दूंगी। बाबा गजाधर ग्राम सातऊ में घर के पास पाटौर में 2 माह तक विश्राम किया। इसके बाद मैया ने दर्शन दिये बाबा गजाधर को बोली मैं यहां से जंगल में चलूंगी रास्ते में जहां पर मैं विलोप हो जांऊ वहां पर 5 पत्थर रख देना। उसी स्थान में मां शीतला का मंदिर बन गया। तभी से परंपरा चली आ रही है कि मैया शीतला की महिमा इतनी बढ़ गयी कि नवरात्रि के दिनों में दूर-दूर से उनके भक्त बिना जूते चप्पल पैदल चलकर दर्शनों के लिये पहुंचते हैं। निःसंतान दंम्पति को सतान प्राप्त होती है। वहीं लोग मां के दरबार में सुखी जीवन के लिये अपने बच्चों को पालने में झूलाते हैं।
महंत गजाधर की 7वीं पीढी पूजा अर्चना कर रही है
बाबा गजाधर के वंशज इस मंदिर में पूजा -अर्चना करते हैं। महंत गजाधर की 7वीं पीढी पूजा अर्चना कर रही है। 1-महंत गजाधर, 2- महंत भोलेसिंह, 3-महंत रामानंद, 4-महंत हरगोविंद सिंह, 5-महंत नाथूराम सिंह 6-महंत कमलसिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उनके भतीजे 7-महंत जितेन्द्र सिंह वर्तमान में पूजा अर्चना कर रहे हैं।


प्रति सोमवार को लगता है मेला
महंत कमलसिंह ने बताया कि महीने के प्रति सोमवार को शीतला माता मंदिर पर मेला लगता है जिसमें श्रद्धालु बहुत दूर से आते है मां के सामने मनोकामना रखते है मां उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। नवरात्रि के अवसर अष्ठमी को मेला लगता है। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था रहती है।
मंदिर पर शेरों का डेरा रहता था
घने जंगल में महंत गजाधर के समय शीतला माता मंदिर के चारों ओर शेर रहते थे वह धीरे-धीरे कम होते चले गये, जैसा कि महंत कमलसिंह ने बताया कि मैं जब बचपन में सुबह और शाम की पूजा करके घर के लिये लौटते थे तब भी मंदिर के आस-पास शेर दिखाई देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *