मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी की मौत

छतरपुर. जबरदस्त हुए सड़क हादसे में बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अस्पातल में मृत घोषित कर दिया है। वहीं, एक अन्य मजिस्ट्रेट गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें यूपी के झांसी के लिये रेफर कर दिया गया हे। गाड़ी चला रहे युवक को भी गंभीर चोटे आयी है।
क्या है पूरा मामला
गाड़ी ड्राइव कर रहे शैलेंद्र सिंह दिनकर ने बताया कि वह कार से सवा 6 बजे बड़ामलहरा से चलकर छतरपुर आ रहे थे। छतरपुर से करीब 15 किमी पहले सामने से अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक की लाइट के चक्कर में कुछ नजर नहीं आया और कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। टक्कर में कार सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दीए जिसके बाद सभी को एंबुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गयाए जहां बड़ा महलरा मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
एक्सीडेंट में घायल मजिस्ट्रेट आशीष कुमार माथोरिया और ड्रायवर शैलेन्द्रसिंह दिनकर को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के लिये रेफर कर दिया गया है। डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि मातगुंवा के पास का मामला है। सड़क दुर्घटना में बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट की मौत हो गई है।
