मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में मलाइका घायल हो गई जिसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ एक्सीडेंट
खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुआ। उस वक्त मलाइका अरोड़ पुणे में एक फैशन इवेंट से भाग लेकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान मलाइका के ड्राइवर ने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया और उनकी कार राज ठाकरे की बैठक के लिए पुणे से गुजर रहे मनसे पदाधिकारियों की तीन या चार गाडि़यों से जा टकराई। महाराष्ट्र निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में मलाइका के सिर और आंख में चोटें आईं है। मनसे कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडेग ने उन्हें अपनी कार से नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *