ATM लूटने वाली मेवाती गैंग के 4 बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, पूछताछ जारी, ग्वालियर की घटना स्वीकारी

ग्वालियर. शहर में ATM चोरी करने वाले गिरोह के 4 लुटेरे को क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोच लिये है, आरोपी पन्ना और जबलपुर में ATM तोड़कर लूटने के लिये जा रहे थे उनसे ट्रक और कार और 94 ATM  कार्ड के अलावा हथियार में मिले हैं।
ग्वालियर में लगभग डेढ माह पूर्व ताबड़तोड़ 3 एटीएम को तोड़कर 44 लाख रूपये लूट कर ले गये थे। चोर गैंग ने 3 एटीएम से 44 लाख रूपये लूटे थे। इस मामले में ATM गैंग के संरगना खुर्शीद को क्राइम ब्रांच ने पानीपत के गांव से पकड़ा था। जबकि उसके 6 गैंग मेम्बर भाग चुके थे। यह गैंग ग्वालियर जैसी वारदात को अंजाम देने के लिये जबलपुर और पन्ना के लिये जा रहे थे। पकड़े गये मेवाती गैंग के आमिर साहसुद्दीन, मुबारिक और माजिद बताये गये है। यह सभी गैग के सदस्य पानीपत के निवासी है। मेवाती गैंग मेम्बर देशभर में ATM  को काटकर लूटने की घटना को अंजाम देते हैं। ग्वालियर के 3 ATM  को काटकर लूटने की घटना स्वीकार किया है।
कार पर लगी थी फर्जी नम्बर प्लेट
पकड़े गये मेवाती गैंग के सदस्यों को पुलिस को एक कार मिली है जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गयी है। सफेद रंग की ब्रेजा कार के आगे पीछे अलग -अलग नम्बर की प्लेट लगी थी। ठीक इसी तरह की कार ग्वालियर में 3 एटीएम को काटकर लूटने के मामले में उपयोग की गयी थी। पुलिस ने मेवाती गैंग के सदस्यों से एक ट्रक भी जब्त किया है, इसके अलावा 94 एटीएम कार्ड, गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेण्डर भी मिला है।
ब्लैक और मिर्ची स्प्रे है इनके हथियार
मेवाती गैंग के बदमाश बहुत ही शातिर है अपने साथ मिर्ची स्प्रे साथ लेकर चलते हैं। एटीएम में मशीन काटने से पहले एटीएम कक्ष में लगे CCTV कैमरों पर ब्लैक स्प्रे करते है जिससे कैमरे काम करना बन्द कर देते हैं।
हमने शातिर ATM  कटर मेवाती गैग को दबोचा है इनके गैंग के 4 मेम्बर पकड़े गये हैं, इसी गैंग के सदस्यों ने ग्वालियर में 3 एटीएम को लूटने की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल यह बदमाश जबलपुर और पन्ना में एटीएम को काटकर लूटने की घटना को अंजाम देने के लिये जा रहे थे। इनके पास से कार और ट्रक के अलावा अन्य सामान भी जब्त किया गया है।
राजेश दण्डोतिया, एएसपी, क्राइम ब्रांच, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *