ग्वालियर में मां-पिता ने बेटे को पिलाया जहर:पिता ने बेटे का मुंह पकड़ा, मां ने उड़ेल दिया जहर

ग्वालियर. पत्नी पर ज्यादा काम कराने का विरोध कर रहे युवक का माता-पिता से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पिता ने बेटे का मुंह पकड़ा और मां ने जहर (चूहे मारने वाली दवा) पिला दिया। घटना गोल पहाड़िया इलाके की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद आरोपी माता-पिता के खिलाफ जहर पिलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी अरविंद (24) पुत्र देवी सिंह कौरव प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। रोज की तरह जब वह काम पर पहुंचा, तो पिता के दोस्त का कॉल आया।बताया कि घर पर झगड़ा हो रहा है। साथ ही, बताया कि उसे बुलाया जा रहा है। इसका पता चलते ही वह वापस घर आया, तो पता चला कि झगड़ा उसकी पत्नी से हो रहा है। माता-पिता का कहना है कि उसकी पत्नी को ही देवरानी का काम करना होगा। जिसका विरोध करने पर अरविंद का पिता से विवाद होने लगा। इस पर पिता देवी सिंह ने उसका मुंह पकड़ा और मां पुष्पा ने उसके मुंह में जहर उड़ेल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसके बयानों के आधार पर मां-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *