ग्वालियर में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपित के घर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ग्वालियर. 11 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपित राठौर पतंग वाले के बहोडापुर स्थित घर पर पुलिस व प्रशासन की टीम बुलडोजर चलाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान आरोपित के स्वजनों ने विरोध करना शुरू किया। वे घर से निकलने के लिए तैयार ही नहीं थे। साथ ही कार्रवाई को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसलिए पुलिस को अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा। स्वजन पुलिस व प्रशासन के अफसरों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई करने से रोक रहे थे। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर में बुलडोजर चलाने की पहली कार्रवाई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को खदेडना शुरू कर दिया है। लोगों को खदेडे जाने के बाद प्रशासन ने मकान को बुलडोजर से तोड्ना शुरू कर दिया है।

पुलिस का विरोध करने वाले लोगों की गिरफ्तार करने की तैयारी
कार्रवाई के दौरान मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अधिकतर राठौर समाज व स्वजनों के समर्थक थे। सभी पुलिस व प्रशासन के अफसरों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि प्रशासन हत्यारा है। लोगों के विरोध की वजह से पुलिस व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। ऐसे में पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *