रेड जोन लुधियाना से 1654 श्रमिक पहली ट्रेन से सुबह 5.30 ग्वालियर पहुंची

ग्वालियर. रेड जोन लुधियाना से 1654 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह 5.30 बजे ग्वलियर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं प्रशासन-आरटीओ व रैलवे के अफसर दिन भी तैयारियां करने में जुटे रहे। इन लोगों को 57 बसों के जरिए उनके गृह जिले के लिए भेजा जाएगा। खास बात ये है कि देर रात तक श्रमिकों की संख्या व ट्रेन की टाइमिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही जिस कारण अफसरों को बार-बार व्यवस्थाए बदलना पड़ीं।
अंदर व दोनों गेटों पर भी वैरिकेड्स लगाए
जानकारी के अनुसार सूचना मिली की 1654 लोग लुधियाना से आने वाले है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय पुलिस के अफसर गुरूवार को व्यवस्थाएं बनाने में जुट रहे। यहां पर प्लेटफार्म नंबर एक पर 1-1 मीटर की दूरी पर मार्किंग कराई साथ ही अंदर व दोनों गेटों पर भी वैरिकेड्स लगा दिए गए जिससे पंक्ति वद्ध होकर ही श्रमिक वाहर निकल सकेंगे।
बसों का इंतजाम आरटीओ को ही करना पड़ा
ट्रेन से आने वालों में ग्वालियर के श्रमिकों की संख्या कम है लेकिन बसों का इंतजाम सबसे अधिक ग्वालियर आरटीओ को ही करना पड़ा क्योंकि अन्य जिलों में इतनी संख्या में बसें नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *