लडाकू विमान मिग-29 क्रैश, पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश हो गया है। घटना पंजाब के होशियारपुर जिले के पास हुई हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा हैं। जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

एयरफोर्स के प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि 8 मई को सुबह 10:45 बजे एक मिग-29 विमान ट्रेनिंग पर था, तभी जालंधर एयरबेस के पास हादसा हो गया। विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, लिहाजा पायलट विमान को नियंत्रित करने में नाकाम रहा। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भारत खरीद रहा है एक नई स्क्वॉड्रन
एयरफोर्स के बेड़े में तेजी से कम हो रहे फाइटर की पूर्ति करने के लिए भारत सरकार ने हाल ही रूस के साथ 21 मिग-29 खरीदने का करार किया है। इन्हें भारत लाकर एसेम्बल किया जाएगा। इसके अलावा भारत अपने पास मौजूद 62 मिग-29 को अपग्रेड भी कर चुका है। शुक्रवार को गिरा फाइटर अपग्रेडेड वर्जन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *