पटना में बिहार के CM पर हमला
बिहार. सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम नीतीश कुमार को मुक्का मार दिया। सीएम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं युवक की पहचान बख्तियारपुर के शंकर के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला
सीएम नीतीश कुमार 2 दिवसीय निजी दौरे पर बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण पर है। यहां वे अपने पुराने सहयोगियों से मिल रहे है। रविवार शाम सीएम बख्तियारपुर में शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तभी भीड़ से निकलकर शंकर सिक्योरिटी गार्ड के सामने से होकर मंच पर पहुंचा और पीछे से सीएम नीतीश कुमार पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच का आदेश दिया। इस मामले में जो भी पुलिस अफसर दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के बाद एक क्षण के लिए सीएम घबरा गए। हालांकि तुरंत उन्होंने खुद को संभाला और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटना चाहा तो सीएम ने मना कर दिया। पुलिस फिलहाल युवक से बख्तियारपुर थाने में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक की सोन-चांदी की दुकान है। पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया है इस कारण भी वह परेशान रहता है।
अफसरों में हलचल मच गई, नहीं उठा रहे फोन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद अफसरों में हलचल मच गई है। सवालों से बचने के लिए उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए है।
