सीरियल किलर पत्नी के हाथ पैर बांधकर करता था अन-नेचुरल सेक्स और छाती पर बैठकर पीटता था
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने हाल ही में महिलाओं को जाल में फंसाकर उनकी हत्या कर प्रॉपर्टी हड़पने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है और उससे 4 हत्याओं का खुलासा हुआ था पर अब जो पर्दाफाश हुआ है वह किसी भी महिला का दिल दहला सकता है। सीरियल किलर की पत्नी पुलिस के पास पहुंची और उसने दर्द भरी दास्तां सुनाई है। महिला ने बताया है कि सीरियल किलर पति उसके हाथ पैर बांधकर अन-नेचुरल सैक्स करता था। वह पोर्न मूवी की स्टाइल में सेक्स चाहता था। जब पीडि़ता विरोध करती थी तो उसकी छाती पर बैठकर लात-घूसों से पीटता था। यह कहानी सुनकर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आरोपी के खिलाफ पत्नी से अन-नेचुरल सेक्स करने पर मामला दर्ज कर लिया, फिलहाल आरोपी जेल में हैं।
पत्नी ने बताया-हर पिटाई और हैवानियत करता था
शनिवार को सीरियल किलर की 30 वर्षीय पत्नी पुलिस थाने पहुंची और उसने अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तां सुनाई। पीडिता ने बताया कि उसकी शादी राजेश 27 नवम्बर 2015 में हुई थी और इसके बाद दोनों के एक बेटा हुआ। जिसकी अभी उम्र 5 साल है। बेटे के जन्म के बाद से पति व्यवहार बदल गया। वह इंसान से शैतान बन जाता था। वह पोर्न मूवी की तरह सेक्स करने लगता था। अन-नेचुरल सेक्स नहीं केरने पर हाथ पैर बांध कर दुष्कृत्य करता था। कई बार तो मेरी चीख बाहर न निकले, इसलिये मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पीटता था। बहुत दिनों तक तो सहन किया, लेकिन जब हालात नहीं बदले तो 6 माह पूर्व महिला पिता के घर चली आयी। इसके बाद ही पति ने उसकी हत्या की कोशिश की। अब जब पति जेल चला गया है तो उसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। पूरा घटनाक्रम सिरोल थाना स्थित एमके सिटी स्थित फ्लैट का था। इसलिये सिरोल पुलिस ने सीरियल किलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा, चार हत्याओं का खुलासा हुआ
हाल में ग्वालियर पुलिस ने एक सीरियल किलर राजेश उर्फ राजेश कमरिया, राजेन्द्र मेहरा को गिरफ्तार किया था। राजेश ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया था। जिस पर उसकी पत्नी कामना (बदला हुआ नाम) पुलिस जनसुनवाई में पहुंची थी। उसने पति की प्रताड़ना के साथ ही उसके सीरियल किलर होने की बात बताई। इसी बीच, ग्वालियर पुलिस को पिछोर थाना शिवपुरी से एक एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान ने भी सीरियल किलर राजेश के संबंध में पुख्ता सबूत दिए थे।इसके बाद पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया तो उससे एक के बाद एक चार हत्याओं का खुलासा हुआ था। कई ठगी के मामले खुले थे। राजेश ने झांसी मऊरानीपुर की गीता से दोस्ती कर पहले उसके साथ मिलकर उसके पति मनोज गहलोद की हत्या की। इसके कुछ साल बाद गीता, उसके बेटे व भतीजे की हत्या की। पर यह मामले अभी तक अनसुलझे थे। इसके साथ ही राजेश से कई धोखाधड़ी के मामले भी खुले थे। 12 साल से वह पुलिस के सामने निर्दोष बनकर घूम रहा था।
