ग्वालियर में अब फोरलेन नहीं बनेगी, नया प्रस्ताव हो रहा तैयार

ग्वालियर. नए एयर टर्मिनल के लिए पहले फोरलेन रोड का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। नए टर्मिनल की बाउंड्रीवाल का काम तेजी से चल रहा है और पच्चीस प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं पीडब्ल्यूडी अब रोड के नए प्रस्ताव को तैयार कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नए टर्मिनल के प्रोजेक्ट पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान की 143 बीघा जमीन को ले लिया गया है और इसका आवंटन भी हो चुका है। एयर टर्मिनल के पूरे हिस्से की बाउंड्रीवाल का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया गया था, जो अब भी जारी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 450 करोड़ रूपये है, जिसे दो फेज में पूरा किया जाएगा। सितंबर 2023 तक एयरपोर्ट विस्तार का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट में हैंगर, पार्किंग सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। नया टर्मिनल विश्वस्तरीय बनाने का दावा किया गया है।

पहले चरण में 10 बोइंग विमान यहां खड़े हो सकेंगे
नया टर्मिनल का काम शुरू होने के बाद पहले चरण में दस बोइंग विमान यहां खड़े हो सकेंगे और दूसरा चरण पूरा होने के बाद बीस बोइंग विमान खड़े हो सकेंगे। अभी 4 विमान खड़े होते हैं।आलू अनुसंधान केंद्र की 143.20 एकड़ जमीन मिल जाने से एयरपोर्ट का विस्तार लगभग 190 एकड़ जमीन पर होगा। नया एयर टर्मिनल भवन 30 हजार वर्ग फीट से बढ़ाकर 2 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में किया जाएगा। नए प्लान में एयरपोर्ट पर 700 वाहनों की पार्किंग क्षमता रहेगी। साथ ही आवासीय परिसर भी तैयार किया जाएगा जिससे यहां जब नया स्टाफ आएगा तो यहां उनकी व्यवस्था रहेगी। रेस्ट रूम भी तैयार किए जाएंगे।

22वीं सदी का एयरपोर्ट बनेगा
ग्वालियर का नया एयर टर्मिनल विश्वस्तरीय बनेगा। तीन एयरक्राफ्ट की क्षमता को नया टर्मिनल आठ गुना कर देगा। हैंगर, कार्गाे, टैक्सी-बे से लेकर यहां पहली बार यात्री एयर ब्रिज का अनुभव लेंगे। वर्तमान में कार पार्किंग की क्षमता चालीस वाहनाें की है, जिसे अब बढ़ाकर सात सौ किया जा रहा है। 460 करोड की लागत से तैयार होने वाले एयर टर्मिनल को बीस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। यहां ए-320 और बोइंग-777 जैसे विमान उड़ान भर सकेंगे। साथ ही नए टर्मिनल की पैसेंजर क्षमता 1400 होगी। 22वीं सदी का एयरपोर्ट बनेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *