अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली. रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADG) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार रात रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर का पद छोड़ दिया। सेबी ने उन्हें किसी भी लिस्टेड कंपनी से दूर रहने को कहा था। बीएसई फाइलिंग में रिलायंस पावर ने कहा- अनिल धीरूभाई अंबानी (नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) रिलायंस पावर के बोर्ड से अलग हो रहे हैं। यह सेबी के इंट्रिम ऑर्डर के आधार पर लिया गया फैसला है। इसी तरह की फाइलिंग रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।
