6 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को मप्र सरकार एवं प्रबंधन ने मंहगाई भत्ते से किया बंचित
विद्युत संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार
ग्वालियर मप्र विद्युत संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के हस्ताक्षेप के बाद पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी ने नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का आदेश कर दिया है जिसको लेकर सर्वप्रथम ऊर्जा मंत्री का संगठन आभार व्यक्त करते हुए संगठन विनम्र अनुरोध करता है की पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी ने मंहगाई भत्ता प्रदान करने हेतु आदेश किया है | यह आदेश नियमित कर्मचारियों केलिए है | बढ़े हुए 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ते से संविदा कर्मचारियों को बंचित कर दिया है जबकि मप्र विद्युत कम्पनियों में कार्यरत 6 हजार संविदा कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए क्यों कि यह आदेश राज्य शासन द्वारा जनवरी 2022 के स्थान पर मार्च 2022 में निकाला है| जिससे विद्युत संविदा कर्मचारी अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है एवं संविदा कर्मचारियों में रोष व्यप्त है | वहीं संविदा कर्मचारी मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान है जिससे कार्यदक्षता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है |
मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से संगठन पुन: मांग करता है की नियमित कर्मचारियों की भॉति संविदा कर्मचारियों को भी बढ़े हुए 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का आदेश विद्युत कम्पनियों से अविलंब करवाने का कष्ट करें |

