फिर शुरू चिंटफंड का कारोबार, थाने से चंद कमद की दूरी पर फल फूल रहा चिंटफंड कारोबार

ग्वालियर. चिटफंड कंपनियां एक बार फिर लोगों को ठगने का काम करने में जुट गयी है। ताजा मामला ग्वालियर शहर का है। यहां सीसीए डेवलपर्स नाम की कंपनी ने सैकड़ों लोगों से प्रॉपर्टी के नाम पर रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी की है। दिलचस्प बात तो यह है कि फर्जीवाडा करने वाली कम्पनी पड़ाव थाना से चंद कदम की दूरी पर होटल शेल्टर में अपना कार्यालय रहे थे। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर चंबल अंचल चिटफंड कंपनियों का बड़ा गढ़ रहा है लेकिन 2012 में तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने यहां चिटफंड कंपनियों का भांडा फोड़ कर उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था। अब एक बार फिर चिटफंड कंपनियां नए तरीके से ग्वालियर चंबल अंचल को अपना ठिकाना बना रही है। यहां फिर से उनके निशाने पर लोगों से उनकी गाड़ी कमाई को कम समय में दोगुना करने के नाम पर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कराने की बात कहकर करोड़ों रुपए ठग लिए गए हैं। ठगे गए लोग रकम वापस पाने के लिए कंपनी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है। ग्वालियर के पड़ाव थाने से चंद कदम की दूरी पर सीसीए डेवलपर इस कंपनी के पूरा नाम ही आप सुन लीजिए आपको समझ आ जाएगा कि कंपनी बनाने बालों के मंसूबे क्या रहे होंगे

पुलिस ने बताया
इस मामले में पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्टाना ने बताया है कि कुछ लोगों ने थाने पर आकर शिकायत की है पुलिस ने उनकी शिकायत पर चिटफंड कंपनी के खिलाफ आवेदन लेकर जांच शुरू की है।
विवेक अष्ठाना, टीआई पड़ाव थाना, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *