दक्षिण चीन सागर में पहाड़ से टकराया बोइंग विमान

नई दिल्ली. चीन के एक बड़े विमान हादसे की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन के विमान में 133 यात्री सवार थे। फिलहाल इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

एजेंसी ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में एक बोइंग 737 कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चीन के कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। विमान ग्वांगझोउ इलाके में एक पहाड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि विमान में 133 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *