सांईबाबा मंदिर पर कोरोना वारियर्स का सम्मान

ग्वालियर. प्रेमनगर स्थित सांईबाबा मंदिर पर वार्ड 32 नागरिकों द्वारा पुलिस, डॉक्टर और मीडिया के कोरोना वारियर्स के अथक परिश्रम एवं सेवाभाव से कार्य कर रहे आदि लोगों का पुष्पहार से स्वागत किया। इस मौके पर सीएसपी मुनीष राजौरिया, टीआई ज्ञानेन्द्र सिंह और पड़ाव थाने का पुलिस स्टाफ का माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. पुरेन्द्र भसीन, डॉ. दीपक अग्रवाल आदि ने अपने संबोधन में सभी प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर स्कूल संचालक विनोद शर्मा, एसपी अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश पुष्प, राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिरूद्ध सिसोदिया, आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *