केमिकल गैस लीक, 3 किमी के एरिया में फैली, 3 की मौत, कई लोग फुटपाथ व सड़कों पर बेहोश मिले
विशाखापत्तन. देश के सबसे आधुनिक ओर व्यवस्थित शहरों में शामिल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तन में केमिकल गैस का रिसाव हुआ है। यहां आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री से गैस का रिसाव हुआ है जिसका असर तीन किमी तक के एरिया में देखा जा रहा है।
अब तक तीन लोगों के मरने की सूचना है जिनमें एक छोटी बच्ची शामिल है। कई लोगों को गंभीर बीमार हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन और घबराहट महसूस हो रही है। तीन किमी एरिया को खाली करवाया गया है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर है। गैस रिलाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है।
कई लोग फुटपाथ और सड़कों पर बेहोश हालत में पड़े मिले है। ऐसे 250 से लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गैस का रिसाल सुबह 4 बजे हुआ तब लोग नींद में थे।
