जल्द शुरूआत होगी सार्वजनिक परिवहन की- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नई दिल्ली. केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवा जल्द बहाल हो सकती है। सरकार इसके सुरक्षित इस्तेमाल के लिए गाइडलाइंस बना रही है ताकि इस दौरान कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए शारीरिक दूरी जैसे मानकों का पालन हो सके।
हवाई, रेलवे व बस परिवहन बहाल करने की जरूरत
अखिल भारतीय बस व कार ऑपरेटर्स महासंघ के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री गडकरी ने कहा (कुछ गाइडलाइंस के आधार पर सरकार जल्द ही बस परिवहन बहाल करने की कोशिश करेगी)। हवाई, रेलवे और बस परिवहन बहाल करने की जरूरत है क्योंकि लोग फंसे हुए है। मुझे लगता है कि इसे करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि परिवहन और राजमार्ग खुलने से लोगों में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी साथ ही बसों और कारों के संचालन के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने, हाथ धोने, सैनिटाइजेशन और फेस मास्क लगाने जैसे सभी सुरक्षा मानकों को अपनाने के प्रति चेताया। यात्री परिवहन उद्योग के लिए वेलआउट पैकेज की मांग पर गडकरी ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं से पूरी तरह परिचित है और उनकी मुश्किलें कम करने में पूरी मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *