बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

कर्नाटक.  कर्नाटक में एक बड़े बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास बस के पलट जाने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में कुछ छात्र भी शामिल है। तुमकुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि हादसा बस से चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। 20 घायलों में से 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों और घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं।

विजयनगर में हुआ था हादसा
गौरतलब है कि मंगलवार को कर्नाटक के विजयनगर जिले के बनविक्कल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक वाहन पलट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वाहन में सवार सभी यात्री रामेश्वरम जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर 7 दिन पहले कालाबुरागी में भी सड़क दुर्घटना हुई थी, जब एक कार पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में पांच लोग मर गए थे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे और गंगापुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *