केंद्रीय मंत्रियों की बैठक दिल्ली में, बेचैनी मध्यप्रदेश में

भोपाल. मध्यप्रदेश के दो केंद्रीय मंत्रियों की तीन दिन पहले बैठक हुई। ऐसा पहली बार हुआ, जब दोनों मंत्रियों ने एक-दूसरे को इतना लंबा समय दिया। बैठक दिल्ली में हो रही थी, लेकिन बेचैनी मध्यप्रदेश में बढ़ गई थी। दरअसल, यह बैठक उस दिन हुई, जब मप्र बीजेपी के महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी का ऐलान हो गया।

सबसे ज्यादा घबराहट तो ‘सरकार’ को हुई। चूंकि यह बैठक वन-टू-वन थी। ऐसे में यह बाहर ही नहीं आ पा रहा है कि बैठक का मकसद क्या था? क्या खिचड़ी पक रही है? इतना ही नहीं, दोनों मंत्री संसद में भी एक साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि इससे पहले दोनों कभी एक साथ सिर्फ किसी कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *