भिंड में रंग डालने और डीजे बजाने के विवाद में गोली चली, एक की मौत

भिंड. भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चरी कनावर गांव में होली पर रंग डालने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव हो गया। विवाद बढ़ते ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। जिससे लोकेंद्र भदौरिया (50) की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ये गोली गांव में रहने वाले रंजीत भदौरिया व उसके परिवार की ओर से चलाई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *