होली के पहले पड़ोसियों में चले चाकू:CCTV में कैद हुई घटना, प्रॉपर्टी पर कब्जे की कोशिश

इंदौर. द्वारकापुरी इलाके में प्रॉप्रर्टी विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष की तरफ से सीसीटीवी फुटेज आए हैं। जिसमें एक परिवार दूसरे के घर जाकर हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दूसरे परिवार पर भी हमला हुआ है उन्हें भी चोट आई है। लेकिन उसके फुटेज पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने दोनों परिवार के सदस्यों पर चाकूबाजी और घर में घुसकर हमला करने के मामले में केस दर्ज किया है। हमला करने वाले परिवार के लोग बीजेपी के क्षेत्रीय नेता के समर्थक बताए जा रहे हैं। TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक रितीका बंसारी निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर शोभा सोनी, पिंकी, खुशीलाल, जितेन्द्र सोनी, विनायक सुनील सोनी और एक अन्य महिला के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने चाकूबाजी करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से जितेन्द्र सोनी की शिकायत पर हरीश, जय, रितिका और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

रितिका ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने जितेन्द्र से मकान लिया था। जिसका पूरा पेंमेन्ट देने के बाद भी वह मकान की रजिस्ट्री नहीं कर रहा। गुरूवार को जितेन्द्र के यहां से शोभा ओर अन्य महिला पहुंची थी। उन्होंने रजिस्ट्री नहीं करने की बात पर धमकाया वहीं इस दौरान जितेन्द्र सोनी वहां चाकू लेकर पहुंचा और अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को पीड़ित ने बताए। लेकिन देर शाम पुलिस ने रितिका ओर उसके परिवार पर भी जितेनद्र की शिकायत पर कारवाई कर ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *