ग्वालियर में सड़क पर नाचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री
ग्वालियर. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अनोखे अंदाज में होली मनाई है। रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ पर वह सड़क ही जमकर नाचे और थिरके हैं। इस दौरान वह बच्चांे की तरह एक दूसरे को गुलाल लगाते और होली का हुड़दंग करते नजर आए हैं। सिंधिया समर्थक को सड़क पर नाचता देख लोग भी उनके साथ होली के जश्न में शामिल हो गए हैं। वैसे भी ऊर्जा मंत्री तोमर हमेशा से अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को भी सलाह दे डाली कि वह अपनी नकारात्मकता को होलिया मंे दहन कर सकारात्मकता को अपना लें। इसके बाद उन्हांेने शहर और प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह त्योहार हो या सामान्य दिन वह प्रदेश में अपने कामों के लिए चर्चित रहते हैं। इस बार होली का मौका था और कोविड मुक्त होली पर सिंधिया समर्थक कैसे चुप बैठते। रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाने पर वह अपने घर के बाहर जमकर नाचे हैं। उन्होंने ठुमके भी लगाए और कमर भी लचकाई है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपने समर्थकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें रंगों से रंग दिया तो समर्थकों ने भी अपने नेता जी को हर तरह के रंग में रंगा है।
लोगों को होली की शुभकामनांए, विपक्ष को दी सलाह
इस मौके पर सिंधिया समर्थक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर व प्रदेशवासियांे को होली की शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष को नसीहत भी दे डाली। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि होली पर विपक्ष के लिए एक ही संदेश है कि वह अपने नकारात्मक विचारों को होलिका में दहन कर सकारात्मक के साथ सोचें और आगे बढ़ें। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अब तो चारों तरफ कमल ही कमल खिलेगा। कमल का रंग पूरे देश के सिर चढ़कर बोल रहा है।
