धोखाधड़ी और ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मउरानीपुर में अपनी प्रेमिका व उसके दो बच्चों की निर्मम हत्याकर चल रहा था फरार
फरारी काटते हुए बिलौआ स्थित फार्म हाउस से किया गिरफ्तार

ग्वालियर धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु ग्वालियर जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2013 में थाना बिलौआ क्षेत्र में 36 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बिलौआ क्षेत्र में देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डौतिया को क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देषित किया गया।
बिलौआ स्थित फार्महाउस की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पुलिस टीम को बताया कि उसने शासकीय चरनौई भूमि को फर्जी तरीके से कूट रचित दस्तावेजों में प्रदर्शित कर फरियादी से 36 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर बैच दी थी। जिसपर से फरियादी हरिशंकर शिवहरे निवासी सचिन तेंदूलकर मार्ग ग्वालियर की रिपोर्ट पर से 18 मई 2013 को पकड़े गये उक्त आरोपी तथा उसके साथियों के खिलाफ थाना बिलौआ में पंजीबद्ध किया गया था।
पकड़े गये उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक प्रेमिका थी जिससे उसके अवैध संबंध थे।सन् 2013 में उसने अपने भाई व अपने जीजा के छोटेभाई के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका एवं उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या (ट्रिपल मर्डर) मउरानीपुर (झांसी) में कर दी थी।जिसमे उसके दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो गये थे तथा मैं घटना दिनांक से ही फरारी काट रहा था।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि सन् 2011 में उसने ग्वालियर निवासी एक अन्य प्रेेमिका के पति की हत्या बीयर की बॉटल में नींद की अधिक गोलिया मिलाकर बेतवा नदी के किनारे पर कर दी थी,इसके बाद मेने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति का शव बेतवा नदी मंे बहा दिया था, आरोपी द्वारा बताये गये उक्त हत्या की बारदात की तस्दीक की भी जा रही है। आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्ष 2011 से थाना बिलौआ के मारपीट के एक अन्य प्रकरण में भी फरार चल रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *