सूर्य रोशनी ने 77 रनों से जीता फाइनल मैच
ग्वालियर इंटर इंडस्ट्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज सूर्या रोशनी और सी जी पॉवर के बीच सूर्या रोशनी के शानदार मैदान में मालनपुर में खेला गया, आज का फाइनल मैच सूर्य रोशनी ने ७७ रन से जीत लिया।
आज के मुख्य अतिथि भिंड कलेक्टर सतीश थे, जिन्होंने पुरूस्कार वितरण किया।
आज फाइनल मैच में मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी सभी बड़ी यूनिट्स के ऐचआर हेड्स… बेहरा, मुकुल चतुर्वेदी, श्री पाठक, जुगवीर, रजेशकी, योगेश, सुनील, शम्सी आदि उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग कमिटी के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट भगवान सिंह बैस का टूर्नामेंट के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा।
आज के मैच में अचीवर्स कंसल्टेंट्स के अक्षय भटनागर ने बेस्ट बॉलेर, बेस्ट बैट्समैन और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को नगद पुरस्कार प्रदान किए।
