सिंधिया के दावे की हवा निकाल रहे शहर में जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर

ग्वालियर. शहर को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ तीन मंत्री, सांसद, अन्य जनप्रतिनिधि के साथ प्रशासन का अमला सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखा लेकिन एक दिन बाद ही अभियान की हकीकत लोगों के सामने आ गई।
रविवार को शहर के कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचे और दोपहर तक शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कचरे के ढेर नजर आए। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिखाने के लिए अभियान को जोर-शोर से चलाया गया। लेकिन दूसरे दिन ही इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह महाअभियान दूसरे ही दिन फैल साबित हुआ। इससे यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम के आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में क्या स्थिति होने वाली है। यदि यही हाल रहा तो निगम की हालात स्वच्छता रैकिंग काफी खराब हो जाएगी।
बता दें नगर निगम द्वारा शनिवार को महास्वच्छता अभियान को लेकर महाराज बाड़े पर मुख्य कार्यक्रम कर सभी वार्डों में जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई और रैली में संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मी का सम्मान भी किया गया। वहीं रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता में निगम का सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,प्रभारी मंत्री सिलावट,ऊर्जा मंत्री,सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पूर्व पार्षद ने भाग लेकर अपने-अपने वार्ड में लोगों को जागरूक किया।

जगह–जगह लगे कचरे के ढेर
नगर निगम की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एबी रोड गोल पहाडिय़ा, नवग्रह सेक्टर-1, 2, जनकगंज, लाला का बाजारा, समाधिया कॉलोनी, ढोली बुआ का पुल, सेवा नगर, गेंढेवाली सड़क, बंसत विहार, भीम नगर, नाकचंद्रबदनी, मामा का बाजार, जीवाजीगंज, बहोड़ापुर क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए नजर आए। साथ ही वार्ड 38, 39, 48, 21, 14, 41, 15, 20, 42 सहित कई वार्डों के गली-मोहल्ले में कचरे के वाहन पहुंचे ही नहीं। इससे आमजन ठीये पर कचरे फेंकते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *