सचिन तेंदुलकर मार्ग पर सुबह से पानी पाइन लाईन से बह रहा पानी

ग्वालियर. आठ सौ करोड़ की योजना का शहरवासियों का इस योजना का नहीं लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेकिन यह लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। सोमवार की सुबह से 11 बजे से सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के सामने साफ पानी की लाइन से हजारों लीटर पानी फेल चुका है। अमृत योजना के तहत तैयार की गयी मुख्य वाटर लाईन फट गयी और इसका लाखों गैलन पानी सड़क पर बह रहा है ।
हालात नहीं सुधरेंगे, क्योंकि संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता नहीं ले रहे है। जब इस संबंध में कार्यपालन यंत्री जॉगेश श्रीवास्तव को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कमोवेश अन्य अधिकारी भी मोबाइल फोन से दूरी बनाये रखें रहे। खबर अपलोड़ किये जाने तक पानी का बहाव जारी रहा और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *