भोपाल मे JMB के 4 आतंकी गिरफ्तार, आतंकियों से ग्वालियर कनेक्शन एक संदिग्ध उठाया

ग्वालियर. बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (JMB )ने आतंकवादी पकड़े जाने के बाद ग्वालियर में फिर चर्चा में है। भोपाल में ATS  नेआतंकवादियों के ग्वालियर के आवड़पुरा से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी शाहरूख खान के कनेक्शन को उजागर नहीं किया है। लेकिन शहर में पुलिस की खुफिया विंग सक्रिय हो गयी है। ऐसा बताया है कि यहां से पकड़े ये गये संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही ग्वालियर में पूर्व भी पंजाब के आतंकवादी , पाकिस्तानी जासूस व संदिग्ध बंगलादेशी भी पकडे जा चुके है। भोपाल में बांग्लादेशी भी पकड़े जा चुके है। भोपाल में बांग्लादेशी आतंकवादियोंके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने ग्वालियर में बांग्लादेशी व संदिग्धों की निगरानी शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ATS (एंटी टैरर स्क्वॉड) ने 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में इनका बंगलादेशी होना पाया गया है जोकि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के सदस्य है। वह यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिये स्लीपर सेल कर रहे थ, ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। इनमें से 2 आतंकी ऐशबाग थाना क्षेत्र की फातिमा मजिस्द के पास किराये से रह रहे थे। इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के नजदीक एक घर में रह रहे 2 और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिये गये आतंकियों से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिकस डिवाइस व संदिग्ध कागजात जब्त किये गये है।
इससे पहले मप्र ATS  को खबर मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए है। जांच -पड़ताल के बाद शनिवार की देर रात 3.30 बजे पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया था और जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल और वहां से 2 लोगों को पकड़ा गया। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आतंकियों के जेएमबी से जुडे होने की पुष्टि की है।
पकड़े गये आतंकी
जहूरउद्दीन 28 वर्ष उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान
फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकदम अल हसनउ र्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमान
फजहर अली 32वर्ष उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम
मोहम्मद अकील 24वर्ष उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख
जमात-ए-मुजाहिद्दीन बग्लादेश के पकड़े गये आतंकियों ने किये विस्फोट
2005 में बांग्लादेश के 50 शहरों व कस्बों में 300 ठिकानों पर लगभग 500 बम विस्फोट हुए थे यह धमाके जेएमबी ने ही कराये थे।
2014 में पश्चिम बंगाल के बर्धमान मे ंबम धमाका था जिसमें 2 लोग मारे गये थे।
2018 में बोधगया में बम विस्फोट किया गया था वह भी इसी संगठन ने किया था।
2019 में भारत सरकार ने इसे 5 वर्ष के लिये प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *