CWC की बैठक में इस्तीफा सौंपेंगे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी? रणदीप ने सुलझाई गुत्थी
नई दिल्ली. अभी हाल ही हुए विधानसभा चुनावों में मिली कारारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक रविवार को होगी जिसमें हार की वजहों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार की शाम 4 बजे CWC की बैठक बुलाई है।
इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया है कि शीर्ष नेताओं के इस्तीफ की खबर झूठी है। आपको बता दें कि कयास लगाये जा रहे थे कि इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी इस्तीफा दे सकते हैं।
कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरा
कांग्रेस उत्तरप्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से केवल 2.33 प्रतिशत के वोट के हिस्सेदारी के साथ केवल 2 सीटें जीत सकी है। उसके ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। यूपी के प्रभारी AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित सघन अभियान के बावजूद पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली।

