6 संगठन मंत्री पहुंचे भोपाल, 4 महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष व 10 मंत्री के नाम पर मंथन

भोपाल. प्रदेश में जिन 23 जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित नहीं हुए है उन जिलों में जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम घोषित किए जाएंगे इसके बाद कार्यकारिणी घोषित होगी। जिला अध्यक्ष के दावेदारों के साथ सत्ता और संगठन से तालमेल के मद्देनजर समन्वय के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऐसे नेताओं से मुलाकात भी तेज कर दी है साथ ही नई टीम बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सभी 6 संगठन मंत्रियों के साथ मंथन में भी जुटे है।
कुछ पूर्व मंत्रियों पर भी मंथन
इस मंथन में टीम में शामिल किए जाने वाले पार्टी नेताओं के फीडबैक संगठन मंत्रियों से लिए जा रहे है। इधर यह बात भी सामने आई है कि शिवराज मंत्रिमण्डल में मौका न पाने की दशा में कुछ पूर्व मंत्रियों को जिलाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। इस पर भी बैठक में मंथन हुआ है। प्रदेश कार्यकारिणी में 4 महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए जाएंगे जिसके लिए नामों के चयन पर कवायद की जा रही है। इन संगठन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे।
आज पूरा दिन चलेगा बैठकों का दौर
वीडी शर्मा ने प्रदेश के सभी 6 संगठन मंत्रियों को भोपाल बुलाया है। दो दिन से ये संगठन मंत्री भोपाल में है इनके साथ प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने कल राजधानी में एक बीजेपी नेता के फार्म हाउस में बैठक की। जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों को लेकर संगठन मंत्रियों से सुझाव लिए गए। पार्टी में कार्यकारिणी गठन के पहले संगठन मंत्रियों से सुझाव लेने की परंपरा भी है इसलिए भी फीडबैक लेने के लिए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *