नायकू का साथी आदिल सहित 3 आतंकी मारे गये
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में चल रहे एनकाउंटर में नायकू का साथी आदिल भी मारा गया और इसके अलावा पुलवामा के शरशाली गांव में हुए एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गये और इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने ऐहतियात बरतते हुए कश्मीर घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बन्द कर दी गयी है।
कब कब मारे गये आतंकी
जिले के शरशाली गांव में पहला आतंकी सुबह और दूसरा आतंकी दोपहर में मारा गया और बाद में एक और आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह आतंकी किस गुट के हैं। यह फिलहाल पता नहीं लग सका है। मंगलवार को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलीथी। इसके बाद शरशाली गांव में 12 में से 15 घरों को खाली करा दिया लिया गया था। इस गांव में जब सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एनकाउंटर मकें मारे गये एक आतंकी के पास एके-56 मिली है।
आतंकी गिरफ्तार
पुलवामा जिले के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी सतूरा गांव में छिपा हुआ था उसके पास एक एके-47 राइफल, 5 मैगजीन, चीन में बने 3 ग्रेनेड और सेल फोन बरामद हुआ हैं।
