11 लाख इनामी हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को सेना ने मार गिराया

जम्मू कश्मीर. पुलवामा के बेगपोरा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया है। रियाज नायकू पर 12 लाख का इनाम था। इससे पहले पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के दक्षिणी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के पंपोर को घेर लिया जहां अभी भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
आतंकियों से मुठभेड़ जारी
जानकारी के अनुसार अभी भी फायरिंग जारी है। वहीं सेना की 50आरआर, सीआरपीएफ की 185बीएन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रव्रू पनपोर के शरशाली इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध जगह के चारों ओर घेराव बढ़ा दिया और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।
वहीं अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में भी सर्च ऑपरेश जारी है। जहां हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाहकू के छिपे होने की आशंका है। ये रियाज नाइकू का पैतृक गांव है। सूचना मिलने के बाद से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। बेगपोरा में 4 दिन से ये 5वीं मुठभेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *