शिवराज सरकार की सख्ती के बाद मप्र में खुलेंगी शराब दुकानें
भोपाल. मप्र में शराब की लाइसेंस फीस माफ करने को लेकर सरकार और शराब ठेकेदारों के बीच चल रहा गतिरोध जल्द समाप्त हो सकता है। कई जिलों में छोटे शराब कारोबारियों ने दुकानें खोल ली है। वहीं शराब ग्रुप सरकार के साथ आज फिर होने वाले संवाद के बाद फैसला करेंगे लेकिन अभी इनकी दुकानें बंद है।
सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच खुलेंगी दुकानें
छूसरी ओर सरकार ने यह साफ कर दिया है कि दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही खुलेंगी इसमें कोई रियायत नहीं होगी। उधर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद ठेकेदार नरम पड़े है कि बातचीत कर समस्या का हल निकाला हल निकाला जा सकता है अन्यथा सरकार के पास दूसरे विकल्प भी है। इसके पहले अप्रैल माह के नुकसान के बदले लाइसेंस की फीस में छूट को लेकर ठेकेदार और सरकार आमने-सामने है। इससे हजार करोड़ रुपए का नुकसान ठेकेदारों को हुआ है। ठेकेदारों का कहना है कि शराब डिपो सरकार के है जितनी शराब रोज बिके उसके हिसाब से फीस ली जाए। ग्रीन जोन में शामिल कई जिलों के शराब डिपो रेड जोन वाले जिलों में है ऐसे में अगर कोरोना फैलता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। शराब दुकानों के बाहर सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग बड़ी समस्या है इसलिए दुकानें बंद ही रखी जाएं। दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन घर चले गए है और लौटकर नहीं आ पा रहे।
