RTO चैकिंग में 11 बसों के चालान कर 11 हजार रूपये वसूले, 1 बस जब्त
ग्वालियर. झांसी रोड़, शिवपुरी और डबरा रोड़ पर बिना फिटनेस, परमिट और ओवरलोड़ सवारियों को लेकर चल रही बसों को आरटीओ ग्वालियर एसपीएस चौहान ने अपनी टीम के साथ गुरूवार और शुक्रवार को अभियान चलाकर बसों को चैक किया जो संभावित होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक पहल है।
चैकिंग अभियान में 65 बसों को चैक किया गया जिसमें 11 बसों के चालान बनाकर 11 हजार रूपये की राशि वसूल की है। एक बस बिना परमिट को सवारियों को लेकर बस चैक किया गया तो बस बिना परमिट के पाई गयी जिसे जब्त कर बिलौआ थाने में खड़ा कर दिया गया है जिससे 45 हजार रूपये राशि वसूल की जाना है। चैकिंग अभियान में आरटीओ एसपीएस चौहान, आरटीआई अनामिका सिंह, विमित गुप्ता, सजल पांडे, जगदीश शर्मा और जगदीश राजौरिया आदि लोग टीम में शामिल रहें।

