महिला डकैत ने किया किसान का अपहरण, पुलिस ने फायरिंग कर मुक्त कराया किसान को

मुरैना. महिला डकैत वाली गैंग ने एक किसान का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की गयी, हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया। जैसे ही सिहौनिया थाना पुलिस को खबर मिली की बाबरीपुरा गांव में एक किसान को डकैत पकड़कर ले जा रहे हैं तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही डकैतों पर फायरिंग की तो जवाब में डकैत ने भी फायरिंग कर दी। इसके बाद डकैत किसान को सरसों के खेत में छोडकर भाग गये।

पुलिस घायल किसान को लेकर वापिस आई और उसे मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना गुरूवार की रात 1.30 बजे से 2 बजे के बीच की है। घायल किसान ने बताया डकैतों की गैंग में कुल 8 सदस्य थे। जिसमें एक महिला भी है। सिंहौनिया थाना पिुलिस को खबर मिली थी कि डकैत ने एक किसान राधेष्या सैंथियां उम्र 65 वर्ष, निवासी बाबरीपुरी का अपहरण लिया है। सूचना पाते ही सिंहौनिया थाना प्रभारी पवन भदौरिया के नेतृत्व में पूरा पुलिस बल बाबरीपुरा गांव में उन खेतों जा पहुंचा जहां डकैत किसान को पकड़कर ले जा रहे थे। पुलिस बल ने डकैतों की तलाश शुरू कर दी है। उस वक्त डकैतों की ओर से फायर की आवाज आयी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलीबारी से डकैत घबरा गये और किसान राधेश्याम सेैथियां को सरसों के खेत में ही छोड़कर भाग गये। उसके पुलिस किसान तक पहुंच गयी और उसे खेत से निकाल कर ले आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *