मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार, 3 मार्च तक नवाब मलिक को ED की रिमांड पर भेजा है. 

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने मुंबई अंण्डरवर्ल्ड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले ED  की टीम ने NCP  नेता से लम्बी पूछताछ की थी। गिरफ्तार के बाद NCP नेता की जेजे अस्पताल में मेडीकल जांच कराई गयी है। अब आरोपी को PMLA कोर्ट में पेश किया जायेगा। आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपी मलिक की रिमांड  के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी. कोर्ट ने 8 दिन के लिए यानी 3 मार्च तक नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है ।
नवाब मलिक से हुई पूछताछ पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई और केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। शिवसेना नेता संजय राउत, NCP  नेता सुप्रिया सुले का भी बयान आया है। वहीं, नबाव मलिक ने ट्वीटर पर लिखा है। न डरेंगे और न झुकेंगे। 2024 के लिये तैयार रहिये।
NCP  नेता सुप्रिया सुले ने कहा है कि नवाब मलिक के यहां ED  के लोग आये थे। बहुत दिनों से भाजपा के कार्यकर्त्ता, प्रवक्ता ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महाविकास अघाड़ी के खिलाफ ED  का नोटिस आयेगा। आज वह हो गया है। उन्होंने आगे कहा है कि महाविकास अघाड़ी खिलाफ भाजपा जो षडयंत्र कर रही थी उसे आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है। कोई नोटिस नहीं आया। महाराष्ट्र के एक मंत्री को सीधा ED  अपने कार्यालय में ले गयी है। इन्होंने कौस सी नई राजनीति शुरू की है ऐसा मैंने पहली बार होते हुए देखा है।

नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं होगा

नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. इसी बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंत्रियों अजीत पवार, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप पाटिल और राजेश टोपे की शरद पवार के घर आगे की रणनीति पर बैठक हुई. इसमें राकांपा ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेने का फैसला किया है. शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि हम बीजेपी के आगे नहीं झुकेंगे. पता चला है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि एनसीपी को नवाब का इस्तीफा नहीं लेना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *