एसडीएम मनोज गरवाल सहित ड्रायवर और गनर गंभीर रूप से घायल

शिवपुरी/ग्वालियर. टीएल बैठक में आ रहे एसडीएम करैरा मनोज गरवाल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में एसडीएम सहित उनका ड्रायवर और गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें उपचार के लिये शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर प्रति सोमवार को टीएल बैठक तय रहती है इसलिये बैठक में शामिल होने के लिये दोपहर 1 बजे एसडीएम करैरा मनोज गरवाल अपने वाहन (स्कोर्पियो) से शिवपुरी के लिये जा रहे थे। लगभग 1.30 बजे उनकी गाड़ी अमोल घाटी के पास पहुंची कि अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी स्कोर्पियों में जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में एसडीएम और उनका ड्रायवर और गनर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही करैरा समेत जिला प्रशासन ने तत्काल घायलों को एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय शिवपुरी के लिये भिजवाया गयाहै। कलेक्टर श्रीमति अनुग्रह पी पी जिला अस्पताल पहुंच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *